शेयर मंथन में खोजें

स्टार सीमेंट (Star Cement) का बोर्ड शेयरों की वापस खरीद पर विचार

देश के उत्तर-पूर्व हिस्से में सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादन कंपनी स्टार सीमेंट (Star Cement) का शेयर आज करीब 1% की मजबूती दिखा रहा है।

दरअसल कंपनी ने शेयरों की वापस खरीद पर विचार करने की घोषणा की है। 21 जून को स्टार सीमेंट के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) पर विचार किया जायेगा। उसी बैठक में बायबैक समिति का भी गठन किया जायेगा।
इस घोषणा का स्टार सीमेंट के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में स्टार सीमेंट का शेयर 116.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 117.05 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 131.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा।
करीब ढाई बजे कंपनी के शेयरों में 1.15 रुपये या 0.98% की मजबूती के साथ 118.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,946.90 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 137.60 रुपये और निचला स्तर 85.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख