शेयर मंथन में खोजें

पावर फाइनेंस (Power Finance) की इकाई ने स्थापित की नयी सहायक कंपनी

सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस (Power Finance) की इकाई ने एक नयी सहायक कंपनी की स्थापना की है।

पीएफसी कंसल्टिंग (पावर फाइनेंस की सहायक कंपनी) ने मेरठ-सिंभावाली ट्रांसमिशन (Meerut-Simbhavali Transmission) नामक एक नयी कंपनी शुरू की है।
पीएफसी कंसल्टिंग ने नयी कंपनी की शुरुआत ट्रांसमिशन योजना तैयार करने के लिए की है, जिसके साथ 765/400/200 केवी जीआईएस सबस्टेशन (मेरठ) और केवी जीआईसी सबस्टेशन सिंभावली का निर्माण किया जाना है। इन सबस्टेशनों के साथ संबंधित ट्रांसमिशन लाइन भी बिछायी जायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में पावर फाइनेंस का शेयर 130.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 130.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान अधिकतर समय कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मगर यह एक सीमित दायरे के अंदर ही रहा।
इसके बाद करीब तीन बजे कंपनी के शेयरों में 0.15 रुपये या 0.11% की मामूली गिरावट के साथ 130.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,466.27 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 136.10 रुपये और निचला स्तर 67.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख