शेयर मंथन में खोजें

2.5% से अधिक टूटा एचडीएफसी (HDFC) का शेयर

प्रमुख वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी एचडीएफसी (HDFC) के शेयर में आज 2.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

एचडीएफसी में कमजोरी का बाजार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
बता दें कि एचडीएफसी की आवंटन समिति ने आज हुई अपनी बैठक में 2 प्रति वाले 15,82,357 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी। शेयरों के आवंटन के बाद एचडीएफसी की चुकता शेयर पूँजी 3,44,84,17,990 रुपये की हो गयी है।
मगर बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच एचडीएफसी का शेयर भी कमजोर हुआ। बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 2,198.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लगभग सपाट 2,200.00 रुपये पर खुला। शुरुआत में ही यह लाल निशान में फिसल गया और अंत तक कमजोर स्थिति में रहा।
2,137.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरने के बाद अंत में एचडीएफसी का शेयर 57.85 रुपये या 2.63% की कमजोरी के साथ 2,140.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,68,796.02 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 2,234.00 रुपये और निचला स्तर 1,646.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख