शेयर मंथन में खोजें

मैक्स इंडिया (Max India) का मैक्स हेल्थकेयर में हिस्सेदारी बेचने का सौदा हुआ पूरा

हॉस्पिटल श्रृंख्ला कंपनी रैडिएंट लाइफ (Radiant Life) ने मैक्स इंडिया (Max India) की संयुक्त उद्यम कंपनी मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare) में 49.7% हिस्सेदारी अधिग्रहित कर ली है।

सौदे के लिए दिसंबर 2018 में करार किया गया था, जो पूरा हो गया है। प्राइवेट इक्विटी (Private Equity) फर्म केकेआर (KKR) द्वारा समर्थित रैडिएंट लाइफ ने दक्षिण अफ्रीका में स्थित हॉस्पिटल कंपनी लाइफ हेल्थकेयर इंटरनेशनल (Life Healthcare International) की मैक्स हेल्थकेयर में यह हिस्सेदारी खरीदी है।
रैडिएंट के प्रमोटर अभय सोई (Abhay Soi) मैक्स हेल्थकेयर के बोर्ड और कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष होंगे। गौरतलब है कि रैडिएंट के हिस्सेदारी अधिग्रहण उस प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके पूरा होने पर अभय और केकेआर की मैक्स हेल्थकेयर, मैक्स इंडिया और रैडिएंट की स्वास्थ्य सेवा संपत्तियों को मिलाकर मैक्स हेल्थकेयर में नियंत्रक हिस्सेदारी होगी। संयुक्त संपत्तियों से बनने वाली इकाई का भारत में तीसरा सबसे बड़ा और उत्तर भारत में सबसे अस्पताल नेटवर्क होगा।
2000 में शुरू हुई मैक्स हेल्थकेयर, मैक्स इंडिया और लाइफ हेल्थकेयर के बीच एक बराबर हिस्सेदारी वाली कंपनी है। इसमें प्रत्येक की 49.7% हिस्सेदारी थी।
उधर बीएसई में मैक्स इंडिया का शेयर शुक्रवार को 0.75 रुपये या 1.15% की कमजोरी के साथ 64.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर मैक्स इंडिया की बाजार पूँजी 1,734.24 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 95.20 रुपये और निचला स्तर 55.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख