शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होने जा रही है एसबीआई (SBI) के केंद्रीय बोर्ड की बैठक

01 जुलाई को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बाजार पूँजी वाले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) के केंद्रीय बोर्ड की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में चालू वित्त वर्ष के दौरान ऋण प्रतिभूति जारी करके पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा। बैंक घरेलू या अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर और/या भारतीय मुद्रा में पूँजी जुटायेगा।
इस घोषणा के बाद एसबीआई के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में बैंक का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 358.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 362.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो 364 रुपये के इसके पिछले 52 हफ्तों के काफी करीब है।
करीब पौने 11 बजे बैंक के शेयरों में 3.50 रुपये या 0.98% की मजबूती के साथ 361.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,22,669.33 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 247.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख