शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को ओएनजीसी (ONGC) से मिला ठेका

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक इकाई एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग (L&T Hydrocarbon Engineering) को ओएनजीसी (ONGC) से ठेका मिला है।

सरकारी तेल-गैस कंपनी ने एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन को पश्चिमी अपतटीय बेसिन में कार्य के लिए ठेका दिया है। कार्य के तहत मुम्बई के नजदीक पश्चिमी अपतटीय बेसिन के हीरा पन्ना ब्लॉक और मुम्बई उच्च दक्षिण क्षेत्र का विकास किया जाना है।
एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन ने जानकारी दी है कि यह ठेका 'लार्ज' श्रेणी में आता है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट की राशि 2,500-5,000 करोड़ रुपये होती है।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,550.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को मजबूती के साथ 1,560.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,569.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 6.30 रुपये या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 1,557.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,90,052.39 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,606.70 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 1,183.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख