शेयर मंथन में खोजें

तो इस वजह से चढ़ा बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) का शेयर?

सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) के शेयर में आज 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल बैंक को 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है। बैंक यह पूँजी एफपीओ / राइट्स इश्यू / क्यूआईपी इश्यू या तरजीही आधार पर शेयर जारी करके जुटायेगा। इसी घोषणा से बैंक के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है।
बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 15.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 16.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 16.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 10.50 बजे बैंक के शेयरों में 0.50 रुपये या 3.22% की मजबूती के साथ 16.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 9,347.70 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 20.00 रुपये और निचला स्तर 10.73 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख