शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की अमेरिकी इकाई ग्लेनमार्क फार्मा, यूएसए को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी एजेटिमाइब और सिम्वास्टाटिन गोलियों के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल रक्त में कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर को कम करने के लिए किया जाता है। यह दवा एमएसडी इंटरेशनल (MSD International) की विटोरिन का जेनेरिक संस्करण है।
आँकड़ों के अनुसार अप्रैल 2019 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में एजेटिमाइब और सिम्वास्टाटिन का अमेरिका में बिक्री आँकड़ा 9.24 करोड़ डॉलर का रहा। इसके साथ ही ग्लेनमार्क के पोर्टफोलियो में ऐसे उत्पादों की संख्या 157 हो गयी है, जिनकी अमेरिका में बिक्री के लिए कंपनी के पास यूएसएफडीए की मंजूरी है।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 448.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 454.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 455.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 0.30% की मजबूती के साथ 449.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 12,689.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 711.55 रुपये और निचला स्तर 446.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख