शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) ने मिलाया राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढाँचा कोष से हाथ

3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बाजार पूँजी वाले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढाँचा कोष (एनआईआईएफ) के साथ साझेदारी की है।

बैंक ने यह साझेदारी बुनियादी ढाँचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं के लिए पूँजी की उपलब्धता में तेजी लाने के लिए की है।
एसबीआई ने घोषणा की है कि समझौते में इक्विटी निवेश, प्रोजेक्ट फंडिंग, बॉन्ड फाइनेंसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी सपोर्ट और ऑपरेटिंग एसेट के लिए वित्त व्यवस्था शामिल है। इस पहल से एसबीआई और एनआईआईएफ को परिचालन परियोजनाओं से पूँजी बनाने के अवसरों की समीक्षा करने में मदद मिलेगी।
वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान एसबीआई ने अपनी विशेष परियोजना वित्त और संरचना व्यवसाय इकाई के माध्यम से 47 बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के लिए लगभग 51,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में एसबीआई का शेयर 361.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 362.50 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में बैंक का शेयर नीचे की तरफ 360.35 रुपये तक फिसला है।
करीब सवा 11 बजे एसबीआई के शेयरों में 0.55 रुपये या 0.15% की गिरावट के साथ 360.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,22,356.97 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 364.85 रुपये और 247.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख