शेयर मंथन में खोजें

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में संशोधन किया है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.10% से बढ़ा कर 8.20% और एक महीने के लिए 8.25% से बढ़ा कर 8.30% एमसीएलआर कर दी है। वहीं तीन महीनों के लिए 8.45% बरकरार रखते हुए इंडियन बैंक ने 6 महीनों के लिए 8.55% से घटा कर 8.50% और एक साल के लिए 8.65% से घटा कर 8.60% एमसीएलआर कर दी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 258.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 259.70 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर ऊपर की तरफ 255.70 रुपये तक गया है।
करीब पौने 3 बजे इंडियन बैंक के शेयरों में 1.70 रुपये या 0.66% की गिरावट के साथ 257.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 12,637.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 380.00 रुपये और 200.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख