शेयर मंथन में खोजें

संयंत्र बंद करने की घोषणा से दबाव में ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) का शेयर

कार्बन और ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता कंपनी ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) ने अपने एक संयंत्र को स्थाई तौर पर बंद करने जा रही है।

ग्रेफाइट के निदेशक मंडल ने कर्नाटक के व्हाइटफील्ड में स्थित बेंगलुरु संयंत्र में स्थाई तौर पर संचालन रोकने के प्रस्ताव पर पहले ही मुहर लगा दी है। अब ग्रेफाइट इंडिया को इस संयंत्र को बंद करने के लिए कर्नाटक सरकार की भी मंजूरी मिल गयी है।
हालाँकि कंपनी की तरफ से संयंत्र बंद करने के कारण की जानकारी नहीं दी गयी है।
आज सुबह से ग्रेफाइट का शेयर दबाव में था। 11 बजे के बाद कंपनी के शेयर में थोड़ी मजबूती आयी है। बीएसई में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 328.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 323.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 317.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 2.00 रुपये या 0.61% की बढ़ोतरी के साथ 330.55 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,451.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,126.40 रुपये और निचला स्तर 295.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख