शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने इंडोस्टार कैपिटल (IndoStar Capital) से मिलाया हाथ

बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) इंडोस्टार कैपिटल (IndoStar Capital) के साथ साझेदारी की है।

साझेदारी के जरिये छोटे-मध्यम बेड़े के मालिकों को नये और पुराने वाणिज्यिक वाहनों को खरीदने के लिए वित्तीय सेवा दी जायेगी।
इंडोस्टार सोर्सिंग, दस्तावेजीकरण, संग्रहण और कर्ज सर्विसिंग सहित पूरे ऋण जीवन-चक्र के जरिये उपभोक्ताओं को सेवाएँ देगी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक इन उपभोक्ता को धन मुहैया करायेगा, जिनके पास अभी तक संगठित ऋण की सीमित पहुँच है।
इंडोस्टार टीयर 2, 3 और 4 शहरों में उपभोक्ता जोड़ेगा, जहाँ इसके पास 322 शाखाओं का नेटवर्क है। इन शहरों में कोयंबटूर, सलेम, तिरुनेलवेली, कुरनूल, कालीकट, त्रिवेंद्रम, जबलपुर, भोपाल, अहमदाबाद, राजकोट, जोधपुर, अलवर और मेरठ शामिल हैं।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 436.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह हल्की वृद्धि के साथ 437.15 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 434.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 0.80 रुपये या 0.18% की कमजोरी के साथ 436.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,81,314.24 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 443.85 रुपये और निचला स्तर 256.50 रुपये रहा है। वहीं इंडोस्टार कैपिटल का शेयर 2.95 रुपये या 0.82% की कमजोरी के साथ 357.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख