शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) 10 तेल-गैस ब्लॉकों में करेगी 24.5 करोड़ डॉलर का निवेश

खनन कंपनी वेदांत (Vedanta) को नयी लाइसेंसिंग प्रक्रिया में 10 तेल-गैस ब्लॉक मिले हैं।

कंपनी ने अगले 3-4 सालों में इन तेल और नेचुरल गैस के क्षेत्रों में 24.5 करोड़ डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है। इनमें 07 क्षेत्र तटवर्ती और 03 अपतटीय हैं। वेदांत ने खुली लाइसेंसिंग नीति (ओएलपी) के दूसरे और तीसरे चरण में ये क्षेत्र हासिल किये हैं।
इससे पहले ओएलपी के पहले चरण में 55 से वेदांत को 41 ब्लॉक प्राप्त करने में कामयाबी मिली थी। इन ब्लॉकों के लिए 6 साल की अवधि के लिए एक्सप्लोरेशन और अधिकतम 20 साल की विकास और उत्पादन अवधि होगी।
हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद वेदांत का शेयर दबाव में दिख रहा है। बीएसई में वेदांत का शेयर 172.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली वृद्धि के साथ 173.95 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 174.10 रुपये तक ऊपर गया है।
करीब पौने 12 बजे वेदांत के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 172.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 64,010.13 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 246.90 रुपये और निचला स्तर 145.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख