शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने किया एवरेडी इंडस्ट्रीज की 9.5% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

निजी क्षेत्र में देश के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने बैटरी और टॉर्च निर्माता एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) में 9.47% हिस्सेदारी खरीदी है।

दरअसल ने यस बैंक ने मैकलॉयड रसेल को ऋण दिया था, जिसे चुकाने में कंपनी असमर्थ रही। इसी कारण एवरेडी के 68,80,149 गिरवी रखे शेयरों को यस बैंक ने जब्त कर लिया। बता दें कि मैकलॉयड रसेल और एवरेडी इंडस्ट्रीज दोनों बीएम खेतान ग्रुप (B M Khaitan Group) की कंपनियाँ हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी चाय बागान कंपनियों में से एक मैकलॉयड रसेल ने हाल ही में अपने ऋण पुनर्गठन और पुनर्वित्त के लिए बैंकरों के साथ बातचीत करने की जानकारी दी थी। खबरों के अनुसार कंपनी पर इस समय 1,800-2,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।
उधर बाजार में एवरेडी का शेयर यस बैंक के हिस्सेदारी खरीदने खबर से शुरुआती कारोबार में 5% तक उछला। मगर धीरे-धीरे इसकी बढ़त कम हो गयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 70.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 73.20 रुपये पर खुला।
10.50 बजे के करीब कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 1.28% की बढ़त के साथ 71.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 270.05 रुपये और निचला स्तर 66.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख