शेयर मंथन में खोजें

जून में घटा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का उत्पादन, शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के जून उत्पादन में 15.60% की गिरावट दर्ज की गयी।

जून 2018 में 1,32,616 वाहनों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में मारुति ने 1,11,917 वाहनों का उत्पादन किया। मारुति के यात्री वाहनों का उत्पादन 1,31,068 इकाई से 16.34% घट कर 1,11,917 इकाई रह गया।
इनमें कॉम्पैक्ट वाहनों (डिजायर, बलेनो, स्विफ्ट, सिलेरियो, इग्निस) का उत्पादन 67,426 इकाई के मुकाबले 1.5% घट कर 66,436 इकाई रह गया।
वहीं मारुति के मध्य आकार वाहनों के उत्पादन में 45.90% और ऑल्टो तथा वेगन-आर जैसे छोटे वाहनों के उत्पादन में 48.20% की गिरावट दर्ज की गयी।
हालाँकि मारुति सुजुकी का हल्के कारोबारी वाहनों (सुपर कैरी) का उत्पादन 2,276 इकाई के मुकाबले 31.98% बढ़ कर 1,548 इकाई रहा।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,364.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 6,287.00 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार के दौरान यह 6,151.00 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 179.75 रुपये या 2.82% की कमजोरी के साथ 6,185.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,86,836.52 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,922.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख