शेयर मंथन में खोजें

अमेजन को शेयर जारी करने की घोषणा से उछला क्वेस कॉर्प (Quess Corp) का शेयर

तकनीकी और व्यावसायिक सेवा प्रदाता क्वेस कॉर्प (Quess Corp) के शेयर में 5.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने आज हुई अपनी बैठक में अमेरिका की बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) की सहायक कंपनी अमेजन.कॉम एनवी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स (Amazon.com NV Investment Holdings) को तरजीही आधार पर शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। हालाँकि क्वेस कॉर्प को अभी अपने शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी।
क्वेस कॉर्प अमेजन.कॉम को 10 रुपये प्रति वाले 7,54,437 इक्विटी शेयरों को 676 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी करेगी, जिससे कंपनी को कुल 51 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त होगी। शेयर आवंटन के बाद अमेजन.कॉम की क्वेस कॉर्प में 0.51% हिस्सेदारी होगी।
इसी घोषणा से क्वेस कॉर्प के शेयर को सहारा मिला है। बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 440.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 445.00 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 479.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 25.25 रुपये या 5.74% की बढ़ोतरी के साथ 465.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,799.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,150.00 रुपये और निचला स्तर 416.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख