शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक (Bandhan Bank) के मुनाफे में 45.44% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में बंधन बैंक (Bandhan Bank) के मुनाफे में 45.44% की जोरदार वृद्धि दर्ज की गयी।

बैंक का शुद्ध लाभ 482 करोड़ रुपये से बढ़ कर 701 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,037 करोड़ रुपये से 36.07% की बढ़त के साथ 1,411 करोड़ रुपये रही। वहीं बैंक ने गैर-ब्याज आमदनी के रूप में 211 करोड़ रुपये के मुकाबले 47.87% अधिक 312 करोड़ रुपये प्राप्त किये।
इसके अलावा बंधन बैंक का तिमाही शुद्ध एनपीए अनुपात सालाना आधार पर ही 0.64% से घट कर 0.56% रह गया, मगर सकल एनपीए अनुपात 1.26% की तुलना में 2.02% हो गया। बंधन बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 10.27% की तुलना में बढ़ कर 10.45% पर रहा। इस दौरान बंधन का सीएएसए (चालू खाता बचत खाता) अनुपात 35.46% के मुकाबले बढ़ कर 36.06% रहा।
कुल जमा पर नजर डालें तो साल दर साल आधार पर ही बैंक की अप्रैल-जून तिमाही में यह 30,703 करोड़ रुपये की तुलना में 42.33% की वृद्धि के साथ 43,701 करोड़ रुपये और कुल एडवांस 32,590 करोड़ रुपये से 39.36% की बढ़ोतरी के साथ 45,420 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में बंधन बैंक का शेयर 528.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 536.45 रुपये पर खुला। करीब पौने 2 बजे तक शेयर का रुख नीचे की ओर रहा और इसने 507.60 रुपये का निचला स्तर छुआ। इसके बाद नतीजों की घोषणा के साथ ही बैंक के शेयर में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गयी।
अंत में बैंक का शेयर 1.15 रुपये या 0.22% की कमजोरी के साथ 527.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार की पूँजी 62,935.81 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 741.00 रुपये और निचला स्तर 369.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख