शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा टीवीएस मोटर (TVS Motor) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) के मुनाफे में 2.3% की गिरावट आयी है।

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 146.61 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 142.30 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 4,168.45 करोड़ रुपये से 7.20% की वृद्धि के साथ 4,468.62 करोड़ रुपये रही।
साथ ही टीवीएस का एबिटा 321.2 करोड़ रुपये से 10.8% की बढ़ोतरी के साथ 355.8 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी के 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 8.93 लाख इकाइयों के मुकाबले टीवीएस मोटर की कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 1% की गिरावट के साथ 8.93 लाख इकाई रही, जिसमें मोटरसाइकिल बिक्री 7.8% बढ़ कर 4.17 लाख इकाई, स्कूटर बिक्री 2.4% अधिक 2.95 लाख इकाई और कुल निर्यात 10% बढ़ कर 2.09 लाख इकाई रहा।
उधर बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 379.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के साथ 380.15 रुपये पर खुला, मगर शुरू में ही 361.25 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। करीब 10.20 बजे कंपनी का शेयर 2.20 रुपये या 0.58% की कमजोरी के साथ 377.45 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,910.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 604.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख