शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) की कुल आमदनी और घाटे में आयी कमी

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 342.08 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में बैंक 919.44 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसी बीच बैंक की कुल आमदनी 5,326.71 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.01% घट कर 5,006.48 करोड़ रुपये और शुद्ध आमजनी 6.7% की बढ़ोतरी के साथ 1.288.5 करोड़ रुपये हो गयी।
बता दें कि प्रोविजन में कमी आने से इंडियन ओवरसीज बैंक के घाटे में गिरावट आयी। बैंक के प्रोविजन साल दर साल आधार पर 4,502 करोड़ रुपये से घट कर 1,158 करोड़ रुपये के रह गये। बैंक के शुद्ध एनपीए अनुपात पर नजर डालें तो यह 11.04% रहा, जो कि पिछली तिमाही में 10.81% और 2018 की समान अवधि में 15.10% रहा था।
इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही इंडियन ओवरसीज बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 7.98% से सुधर कर 10.02%, कुल एडवांस 0.77% घट कर 1.47 लाख करोड़ रुपये और जमा 3.75% गिर कर 2.21 लाख करोड़ रुपये के रह गये।
उधर बीएसई में बैंक का शेयर 11.71 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग सपाट 11.68 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 11.88 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 0.03 रुपये या 0.26% की बढ़ोतरी के साथ 11.74 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 10,732.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 17.25 रुपये और निचला स्तर 10.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख