शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से बेहतर रहे जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के तिमाही नतीजे, 62.6% बढ़ा मुनाफा

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के 2019 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे।

कंपनी ने 325.88 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कमाये गये 530.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 62.6% अधिक है। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,772.03 करोड़ रुपये से 13.3% अधिक 2,008.1 करोड़ रुपये रही।
इसके अलावा जी एंटरटेनमेंट का एबिटा या कारोबारी मुनाफा साल दर साल आधार पर ही 16.6% की बढ़ोतरी के साथ 659.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 93 आधार की वृद्धि के साथ 32.9% रहा। बता दें कि घरेलू सब्सक्रिप्शन आमदनी में 47.6% वृद्धि से कंपनी के नतीजों को काफी सहारा मिला है। वहीं इसकी सब्सक्रिप्शन आमदनी 36.7% बढ़ कर 708.8 करोड़ रुपये और घरेलू विज्ञापन आमदनी में 4.2% बढ़ोतरी के सहारे विज्ञापन आमदनी 3.6% बढ़ कर 1,186.7 करोड़ रुपये रही।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी कंपनी के परिणामों को जोरदार बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार सब्सक्रिप्शन आमदनी (जो अनुमान से अधिक रही) से कंपनी के नतीजों को सहारा मिला।
दूसरी तरफ बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 360.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 366.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 370.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 2.75 रुपये या 0.76% की बढ़ोतरी के साथ 363.70 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,932.72 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 540.40 रुपये और निचला स्तर 288.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख