शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) का मुनाफा रहा सपाट, आमदनी में बढ़ोतरी

2018 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2019 की समान तिमाही में जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शुद्ध लाभ में 0.1% की मामूली बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 74.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 74.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 855.1 करोड़ रुपये से 9.9% अधिक 940.1 करोड़ रुपये की हुई। इसके अलावा जुबिलेंट फूडवर्क्स का तिमाही एबिटा 142.1 करोड़ रुपये से 54.2% की बढ़त के साथ 219.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 16.6% से बढ़ कर 23.3% रहा।
अप्रैल-जून में 26 नये डोमिनोज पिज्जा स्टोर खोलने से कंपनी के नतीजों को सहारा मिला। कंपनी के 276 शहरों में कुल स्टोरों की संख्या 1,249 हो गयी है।
दूसरी ओर नतीजों की घोषणा के बाद जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर भाव में तीखी गिरावट देखी गयी। बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,228.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 1,242.00 रुपये पर खुला।
करीब ढाई बजे तक लाल रेखा के करीब कारोबार करने के बाद इसमें तीखी गिरावट दर्ज की गयी। अंत में यह 76.35 रुपये या 6.21% की भारी गिरावट के साथ 1,152.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,207.45 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,575.00 रुपये और निचला स्तर 982.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख