शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) की आदमनी और मुनाफे में आयी गिरावट

साल दर साल आधार पर प्रमुख खनन कंपनी वेदांत (Vedanta) के तिमाही मुनाफे में 12% की गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,533 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में वेदांत का मुनाफा 1,351 करोड़ रुपये रह गया। इसी दौरान वेदांत की शुद्ध आमदनी 21,942 करोड़ रुपये से 4% की गिरावट के साथ 21,167 करोड़ रुपये रह गया। साल दर साल आधार पर ही वेदांत का एबिटा 20% की गिरावट के साथ 5,188 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 700 आधार अंकों की भारी गिरावट के साथ 27% रह गया।
वेदांत के मूल्यह्रास और परिशोधन खर्च भी 20% की बढ़ोतरी के साथ 2,155 करोड़ रुपये के रहे। विभिन्न उत्पादों के उत्पादन पर नजर डालें साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून में वेदांत के तेल-गैस उत्पादन में 8% की गिरावट आयी, जबकि रिफाइंड धातु के उत्पादन में 3%, चांदी में 15%, बिक्री योग्य स्टील में 34% और एल्युमिना में 37% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने वेदांत के नतीजों को अनुमानों के करीब बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार कंपनी की आमदनी और एबिटा अंदाजे के करीब रहा, जबकि मुनाफा अपेक्षाकृत अधिक रहा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने वेदांत के 1,229 करोड़ रुपये के मुनाफे का अंदाजा लगाया था।
बीएसई में वेदांत का शेयर 171.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह बढ़ोतरी के साथ 175.10 रुपये पर खुला। अंत में कंपनी का शेयर 7.30 रुपये या 4.26% की गिरावट के साथ 164.05 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 60,980.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 246.90 रुपये और निचला स्तर 145.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख