शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के मुनाफे में 57% की जबरदस्त गिरावट

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 57% की गिरावट आयी है।

2018 की समान तिमाही में 2,339 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,008 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस बीच जेएसडब्ल्यू स्टील की शुद्ध आमदनी भी 19,950 करोड़ रुपये से 3.4% की गिरावट के साथ 19,812 करोड़ रुपये रह गयी।
जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटा 27.2% की गिरावट के साथ 3,716 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 612 आधार अंक घट कर 18.8% रह गया।
कंपनी के कुल स्टील (बिक्री योग्य) बिक्री 2% की बढ़त के साथ 37.5 लाख टन हो गयी। जेएसडब्ल्यू स्टील का क्रूड स्टील उत्पादन 3% की बढ़ोतरी के साथ 42.4 लाख टन हो गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जेएसडब्ल्यू स्टील के नतीजों को मिला-जुला बताया है, जिनमें बिक्री मात्रा और मुनाफा अनुमान से कम रहा। मगर एबिटा अपेक्षाकृत अधिक रहा। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के लिए 1,029.4 करोड़ रुपये के मुनाफे और 3,687.9 करोड़ रुपये के एबिटा का अंदाजा लगाया था।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 0.90 रुपये या 0.36% की वृद्धि के साथ 249.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 60,345.91 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 427.30 रुपये और निचला स्तर 247.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख