शेयर मंथन में खोजें

प्रोविजन में गिरावट से पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) को हुआ मुनाफा

2019 की अप्रैल-जून तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) या पीएनबी को 1,032.23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले 2018 की समान तिमाही में बैंक को 986.66 करोड़ रुपये और इसी साल जनवरी-मार्च तिमाही में 4,715.40 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पीएनबी कुल आमदनी 15,227.83 करोड़ रुपये से 13.03% की बढ़ोतरी के साथ 15,426.93 करोड़ रुपये रही। प्रोविजन में गिरावट और संपत्ति गुणवत्ता में सुधार से बैंक के नतीजों को सहारा मिला।
स्टैंडअलोन नतीजों में पीएनबी 1,018.63 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा, जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में इसे 940 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक के प्रोविजन और आकस्मिक व्यय 5,758.16 करोड़ रुपये के मुकाबले 64.8% की गिरावट के साथ 2,023.3 करोड़ रुपये के रह गये।
पीएनबी का सकल एनपीए 18.26% से घट कर 16.49% और शुद्ध एनपीए अनुपात 10.58% से सुधर कर 7.17% पर आ गया। हालाँकि तिमाही दर तिमाही आधार बैंक के एनपीए अनुपात बढ़े हैं। 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में पीएनबी का सकल एनपीए अनुपात 15.50% और शुद्ध एनपीए अनुपात 7.17% रहा था। इसका पूँजी पर्याप्तता अनुपात (बेसल-3) भी 10.21% से घट कर 10.07% रह गया।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में पीएनबी का शेयर 1.95 रुपये या 2.95% की बढ़ोतरी के साथ 68.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 31,307.52 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 99.90 रुपये और निचला स्तर 58.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख