शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने रोमानिया (Romania) में खोला नया साइबर-रक्षा केंद्र

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने दक्षिणपूर्वी यूरोपीय देश रोमानिया (Romania) ने एक नया साइबर-रक्षा केंद्र शुरू किया है।

इसके साथ इन्फोसिस अपनी मौजूदा टीम का भी विस्तार करेगी।
बता दें कि यह रक्षा केंद्र इसी साल रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट (Bucharest) में खोले गये तकनीकी और नवाचार केंद्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं का ही विस्तार है। इन्फोसिस स्थानीय प्रतिभाशाली लोगों की भर्ती कर रही है और अपने वर्तमान और नये कर्मचारियों दोनों के लिए उन्नत प्रशिक्षण में निवेश कर रही है।
यह केंद्र यूरोपीय और वैश्विक व्यवसायों को सहारा देने के लिए एंड-टू-एंड, रीयल-टाइम, 24/7 साइबर सुरक्षा निगरानी और संरक्षण सेवाएँ प्रदान करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 787.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह लगभग सपाट 787.55 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 796.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 4.80 रुपये या 0.61% की बढ़ोतरी के साथ 792.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,40,210.31 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 804.25 रुपये और निचला स्तर 600.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख