शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हीरो मोटोकॉर्प, ऐक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, पीएनबी हाउसिंग और आयशर मोटर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हीरो मोटोकॉर्प, ऐक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, पीएनबी हाउसिंग और आयशर मोटर्स शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - आयशर मोटर्स, इंडियन ऑयल, यूपीएल, अशोक लीलैंड, अपोलो टायर्स, एनआर अग्रवाल इंडस्ट्रीज, स्टार सीमेंट, सिम्फनी, जी मीडिया, इलाहाबाद बैंक, फ्यूचर सप्लाई, ट्रेंट, एमएएस फाइनेंशियल, तमिलनाडु पेट्रो प्रोडक्ट्स, बीएफ इनवेस्टमेंट, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, अजंता फार्मा, वर्धमान स्पेशल स्टील्स, इंडियाबुल्स वेंचर्स, कार्बोरंडम यूनिवर्सल, कंटेनर कॉर्पोरेशन, जीनस पेपर, हेरिटेज फूड्स, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल, महिंद्रा हॉलिडेज, सांवरिया कंज्यूमर, एचसीएल इन्फोसिस्टम, इंडियामार्ट इंटरमेश, सीक्वेंट साइंटिफिक, बीएफ यूटिलिटीज, फ्यूचर रिटेल, पेट्रोनेट एलएनजी, केयर रेटिंग्स, जायडस वेलनेस, टाटा ग्लोबल, और जागरण प्रकाशन
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी का तिमाही मुनाफा 38.3% की बढ़ोतरी के साथ 1,256.7 करोड़ रुपये रहा।
ऐक्सिस बैंक - मुनाफा 701 करोड़ रुपये से 95% बढ़ कर 1,370 करोड़ रुपये रहा।
टेक महिंद्रा - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का अप्रैल-जून मुनाफा 15.3% घट कर 959 करोड़ रुपये रह गया।
डिश टीवी - कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 32 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
वैभव ग्लोबल - कंपनी का तिमाही मुनाफा 20% की गिरावट के साथ 36 करोड़ रुपये रहा।
गुजरात गैस - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 100% बढ़ कर 234 करोड़ रुपये रहा।
पीएनबी हाउसिंग - कंपनी का तिमाही मुनाफा 255.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 284.5 करोड़ रुपये रहा।
अल्केम लैब्स - यूएसएफडीए ने कंपनी की प्रतिक्रिया के बाद बद्दी यूनिट में निरीक्षण बंद कर दिया। यूएसएफडीए ने मई में बद्दी इकाई के लिए 4 ऑब्जर्वेशंस जारी किये थे।
कॉक्स ऐंड किंग्स - कंपनी 29 जुलाई को 10 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों पर भुगतान करने से चूकी। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख