शेयर मंथन में खोजें

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के मुनाफे में 11.76% वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में सरकारी विद्युत उत्पाद कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शुद्ध लाभ में 11.76% की बढ़त हुई है।

2018 की समान अवधि में 188.43 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 210.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,101.06 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग सपाट 2,101.52 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के वित्तीय परिणामों को सुस्त बताया। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी की 2,386.5 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान लगाया था। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक 2.5 गुना तक बढ़ कर 25.4 करोड़ रुपये की अन्य आमदनी से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के मुनाफे को सहारा मिला।
साल दर साल आधार पर ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का तिमाही एबिटा 12.1% की बढ़त के साथ 348.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 180 आधार अंक सुधर कर 16.6% हो गया।
उधर बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 98.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 97.80 रुपये पर खुल कर 99.70 रुपये ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 11.05 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.51% की वृद्धि के साथ 98.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,110.09 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 124.20 रुपये और निचला स्तर 72.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख