शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के मुनाफे में 43.9% की भारी गिरावट

वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के मुनाफे में 43.9% की गिरावट दर्ज की गयी है।

वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही में 251.8 करोड़ रुपये के मुकाबले अपोलो टायर्स ने 141.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 4,299.3 करोड़ रुपये से 1% बढ़ कर 4,331 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर ही अपोलो टायर्स का एबिटा 12% की गिरावट के साथ 475 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 150 आधार अंक घट कर 11% रह गया। वहीं अपोलो टायर्स की एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व और अफ्रीका आमदनी 0.9% बढ़ कर 3,142 करोड़ रुपये और यूरोपीय आमदनी 2.4% बढ़ कर 1,238.8 करोड़ रुपये रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपोलो टायर्स के नतीजों को अनुमान से थोड़ा बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने अपोलो टायर्स के लिए 136.8 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 149.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली गिरावट के साथ 148.90 रुपये पर खुल कर शुरुआत में ही 145.30 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर है। मगर इसी स्तर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 7.45 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 157.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,995.49 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 299.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख