शेयर मंथन में खोजें

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के मुनाफे में 62.7% की गिरावट

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के मुनाफे में 62.7% की गिरावट आयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 15.3 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 5.7 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी की शुद्ध आमदनी 979.7 करोड़ रुपये से 4.1% बढ़ कर 1,020 करोड़ रुपये रही। वही इसका एबिटा मार्जिन 570 आधार अंक बढ़ कर 17% रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इंडियन होटल्स के नतीजों को कमजोर बताया है, जिनमें आमदनी और मुनाफा दोनों अनुमान से कमजोर रहे। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार घरेलू आमदनी में 1% और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 8% की वृद्धि हुई। इसने इंडियन होटल्स के लिए 1,065 करोड़ रुपये की आमदनी और 22.9 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
इस बीच बीएसई में इंडियन होटल्स का शेयर 135.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ 137.05 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे यह 4.20 रुपये या 3.11% की बढ़त के साथ 139.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,554.48 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 164.10 रुपये और निचला स्तर 110.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख