शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 162% की शानदार बढ़त

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के मुनाफे में 162% की बढ़ोतरी हुई है।

2018 की समान तिमाही में 34 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 90 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,055 करोड़ रुपये से 33% की गिरावट के साथ 708 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटा 125 करोड़ रुपये से 56% बढ़ कर 195 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.9% के मुकाबले 27.6% रहा। वहीं गोदरेज प्रॉपर्टीज की 11,69,503 (वर्ग फीट) से 15% बढ़ कर 13,49,271 रही।
उधर बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 918.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 909.05 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 929.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 9.20 रुपये या 1.00% की कमजोरी के साथ 909.35 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,917.75 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख