शेयर मंथन में खोजें

महानगर गैस (Mahanagar Gas) के मुनाफे में 32.7% वृद्धि, आमदनी भी बढ़ी

साल दर साल आधार पर महानगर गैस (Mahanagar Gas) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 32.7% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 128.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 170.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी बीच नेचुरल गैस वितरक कंपनी की शुद्ध आमदनी 676.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.9% की बढ़त के साथ 831.2 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा महानगर गैस का एबिटा 31.2% की बढ़त के साथ 34.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 250 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 36.6% हो गया।
महानगर गैस की सीएनजी बिक्री 2% और पीएनजी बिक्री में 8.7% की बढ़ोतरी हुई। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने महानगर गैस के नतीजों को मुनाफे के मामले में अनुमान से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म के महानगर गैस की 835.5 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 152.2 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था।
दूसरी तरफ बीएसई में महानगर गैस का शेयर 821.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 832.00 रुपये पर खुल कर 858.90 रुपये के एक महीने के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। 10 बजे के आस-पास यह 6.60 रुपये या 0.80% की बढ़ोतरी के साथ 828.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,181.76 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख