शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) के मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर सरकारी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (GAIL) के 2019 के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 2.24% की वृद्धि दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 1,259.25 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,287.53 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। गेल के मुनाफे को इसकी आमदनी में बढ़त से सहारा मिला, जो कि समान अवधि में 17,298.59 करोड़ रुपये से 5.9% बढ़ कर 18,311 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा गेल का एबिटा 2% बढ़ कर 2,410 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 52 आधार अंक गिर कर 13.1% रह गया।
साल दर साल आधार पर ही गेल की प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन आमदनी 12.83% अधिक 1,479.73 करोड़ रुपये, एलपीजी ट्रांसमिशन आमदनी 4.54% बढ़ कर 134.59 करोड़ रुपये और पेट्रोकेमिकल आमदनी 1,613.39 करोड़ रुपये से घट कर 1,112.76 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर बीएसई में गेल का शेयर 121.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 122.45 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 125.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 1.80 रुपये या 1.48% की मजबूती के साथ 123.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 55,790.45 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख