शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने क्यूआईपी इश्यू से जुटाये 1,930 करोड़ रुपये

निजी क्षेत्र में देश के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने अपने क्यूआईपी (QIP) इश्यू से 1,930 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

बैंक का क्यूआईपी इश्यू 08 अगस्त को खुल कर 14 अगस्त को बंद हुआ, जिसमें बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले 23.1 करोड़ इक्विटी शेयरों को 83.55 रुपये प्रति की दर से आवंटित करके 1,930 करोड़ रुपये जुटाये। इससे बैंक का कुल पूँजी पर्याप्तता अनुपात (Total Capital Adequacy Ratio) 16.2%, टीयर 1 अनुपात 11.3% और कोर इक्विटी टीयर 1 अनुपात 8.6% हो गया, जो यह सुनिश्चित करता है कि बैंक नियामक सीमाओं के ऊपर अच्छी तरह पूँजीकृत है।
यस बैंक के क्यूआईपी इश्यू का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओसवाल और सीएलएसए के पास था।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 76.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 79.50 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका सर्वाधिक भाव रहा है।
करीब 11 बजे बैंक का शेयर 1.55 रुपये या 2.02% की मजबूती के साथ 78.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 18,123.32 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 70.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख