शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) ने मिलाया चीन की दवा कंपनी से हाथ

देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) ने चीन की चाइना मेडिकल सिस्टम (China Medical System) या सीएमएस के साथ करार किया है।

सन फार्मा और सीएमएस के बीच यह करार मैनलैंड चीन में सात जेनेरिक उत्पादों को विकसित करने और उनका व्यवसायीकरण करने के लिए किया गया है।
नये सात उत्पादों के लिए किये गये करार के बाद सन फार्मा और सीएमएस का सहयोग अब कुल 8 उत्पादों के लिए हो गया है। इन सभी आठ उत्पादों का बाजार का मैनलैंड चीन में लगभग 1 अरब डॉलर से अधिक का है।
समझौते की प्रारंभिक अवधि मैनलैंड चीन में संबंधित उत्पादों की पहली वाणिज्यिक बिक्री से 20 साल की होगी, जिसे दोनों पक्षों के आपसी समझौते के अनुसार अतिरिक्त तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में सन फार्मा का शेयर 2.30 रुपये या 0.55% की कमजोरी के साथ 414.75 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 99,509.96 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 678.80 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 350.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख