शेयर मंथन में खोजें

फिच ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के लिए नजरिया किया "सकारात्मक"

खबरों के अनुसार अमेरिकी रेटिंग्स एजेंसी फिच (Fitch) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के लिए दृष्टिकोण "स्थिर" से "सकारात्मक" कर दिया है।

फिच ने यह निर्णय रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्च 2021 तक अपने शुद्ध ऋण को समाप्त करने की घोषणा के बाद इसकी लाभ उठाने की क्षमता में वृद्धि के कारण लिया है।
फिच ने एक बयान में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की लंबी अवधि की स्थानीय मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को स्थिर से बढ़ा कर सकारात्मक कर दिया गया है। साथ ही इस पर रेटिंग को 'बीबीबी' बरकरार रखी है।
गौरतलब है कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा अपने ऑयल-टू-केमिकल व्यापार की 20% हिस्सेदारी सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको (Aramco) को बेचने की घोषणा के बाद फिच ने इसकी रेटिंग में बदलाव किया।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 10.90 रुपये या 0.85% की कमजोरी के साथ 1,277.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,09,755.16 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,417.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 1,017.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख