शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) ने घटाये लौह अयस्क के दाम, शेयर कमजोर

देश की प्रमुख लौह अयस्क एनएमडीसी (NMDC) ने लम्प ऑर (लौह अयस्क) के दाम घटाये हैं।

कंपनी ने लौह अयस्क के दाम 200 रुपये प्रति टन घटा कर 2,700 रुपये प्रति टन कर दिये हैं। साथ ही पीएसयू कंपनी ने फाइंस (बारीक लौह अयस्क) की कीमतें भी 200 रुपये प्रति टन कम करके 2,460 रुपये प्रति टन कर दी है।
संशोधित कीमतों में रॉयल्टी, डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड), एनएमईटी (नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट), उपकर, वन परमिट शुल्क और अन्य कर शामिल नहीं हैं।
लौह अयस्क की कीमतें घटाने से एनएमडीसी का शेयर आज दबाव में है। बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 84.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84.05 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत में ही कमजोर स्थिति में पहुँच गया। अभी तक के कारोबार में एनएमडीसी के शेयर का निचला स्तर 80.05 रुपये रहा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 1.45 रुपये या 1.73% की कमजोरी के साथ 82.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,260.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 120.45 रुपये और निचला स्तर 74.80 रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख