शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने एक नयी सहायक कंपनी का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने चेतना एक्सपोटेंशियल टेक्नोलॉजीज (Chetana Expotential Technologies) के साथ मिल कर पिडिलाइट सी-टेकोस (Pidilite C-Techos) नाम से नयी सहायक इकाई शुरू की है। पिडिलाइट नयी इकाई के जरिये सी-टेकोस दीवार तकनीक का उपयोग करके किसी भी प्रकार के भवन निर्माण या किसी अन्य संरचनात्मक या वास्तुशिल्प निर्माण के व्यवसाय का संचालन करेगी।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज पिडिलाइट सी-टेकोस की 60% हिस्सेदारी और प्रबंधन नियंत्रण रखेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर 110.90 रुपये या 8.56% की बढ़ोतरी के साथ 1,405.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 71,411.82 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,421.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 898.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख