शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बढ़ाये ईको (Eeco) श्रेणी के दाम

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी ईको (Eeco) की श्रेणी की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने नये दुर्घटना नियमों का पालन करने के लिए मॉडल का अपग्रेडेशन करने के कारण ईको की कीमतों में इजाफा किया है।
अब ईको की दिल्ली और एनसीआर मे एक्स-शोरूम कीमत 3,61,825 रुपये से 6,61,533 रुपये तक होगी। ईको के बढ़े हुए दाम 18 अक्टूबर से प्रभाव में आ गये हैं।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर शुक्रवार को 195.05 रुपये या 2.74% की बढ़ोतरी के साथ 7,318.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,21,066.72 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 7,929.00 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख