शेयर मंथन में खोजें

मैक्स फाइनेंशियल, मैक्स लाइफ और मित्सुई ने आपसी सहमति से रद्द किया करार

मैक्स फाइनेंशियल (Max Financial) इसकी सहायक कंपनी मैक्स लाइफ (Max Life) और जापान की बीमा कंपनी मित्सुई सुमितोमो (Mitsui Sumitomo) ने आपसी सहमति से अगस्त में किया गया करार रद्द कर दिया है।

करार के तहत मैक्स फाइनेंशियल को अपनी 21.45% हिस्सेदारी 421.67 रुपये प्रति शेयर के भाव पर मित्सुई को हस्तांतरित करनी थी, जबकि इसके बदले में मैक्स फाइनेंशियल को मैक्स लाइफ में मित्सुई की 19.98% हिस्सेदारी 80.89 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहित करनी थी। मगर निश्चित दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के लिए कोई समझौता न किया जा सकने के कारण यह करार रद्द कर दिया गया है। हालाँकि मैक्स फाइनेंशियल और मित्सुई मैक्स लाइफ के संबंध में अपनी संयुक्त उद्यम व्यवस्था जारी रखेंगे।
इस खबर के बीच मैक्स फाइनेंशियल के शेयर में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में मैक्स फाइनेंशियल का शेयर 438.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 429.70 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 474.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 30.10 रुपये या 6.87% की मजबूती के साथ 468.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 12,622.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 361.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख