शेयर मंथन में खोजें

इंडियन बैंक (Indian Bank) और मुथूट माइक्रोफाइनेंस (Muthoot Microfinance) ने मिलाया हाथ

खबरों के अनुसार इंडियन बैंक (Indian Bank) ने मुथूट माइक्रोफाइनेंस (Muthoot Microfinance) के साथ साझेदारी की है।

करार के तहत बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मुथूट माइक्रोफाइनेंस सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ऋण लेने वालों को संयुक्त रूप से कर्ज देंगे।
उधर बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 127.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 127.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 122.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 3.80 रुपये या 2.98% की कमजोरी के साथ 123.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,080.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 292.35 रुपये और निचला स्तर 105.10 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख