शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 72.4% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रसद इकाई अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 72.4% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी वर्ष की समान तिमाही में 614.2 करोड़ रुपये के मुकाबले अदाणी पोर्ट्स ने 1,059.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 2,608 करोड़ रुपये से 8.2% बढ़ कर 2,821.2 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स का एबिटा 1.133 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.7% की बढ़ोतरी के साथ 1,311.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 43.4% से बढ़ कर 46.5% हो गया।
उधर बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 386.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 395.30 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा।
अंत में यह 1.55 रुपये या 0.40% की मजबूती के साथ 387.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 78,740.54 करोड़ रुपये। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 430.00 रुपये और निचला स्तर 299.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख