शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) की आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 4.6% की वृद्धि हुई।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 17.9% बढ़ी। कारोबारी वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में 611.4 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 639.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं अरबिंदो फार्मा की शुद्ध आमदनी 4,751.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,600.5 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अरबिंदो फार्मा के नतीजों को अपने अनुमान के करीब बताया है। हालाँकि कम अन्य आमदनी के कारण कंपनी का मुनाफा ब्रोकिंग फर्म के अंदाजे से कम रहा।
अरबिंदो फार्मा का तिमाही एबिटा 13.8% की बढ़ोतरी के साथ 1,167.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 21.6% घट कर 20.8% रह गया। वहीं कंपनी की अमेरिकी फॉर्मुलेशन आमदनी 27.3% 2,835.5 करोड़ रुपये, यूरोपीय फॉर्मुलेशन आमदनी 21.2% की वृद्धि के साथ 1,401.3 करोड़ रुपये, एआरवी फॉर्मुलेशन आमदनी 2.5% घट कर 237.9 करोड़ रुपये और सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक (एपीआई) आमदनी 1.32% की गिरावट के साथ 805.8 करोड़ रुपये रह गयी।
दूसरी ओर बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 437.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 448.00 रुपये पर खुल कर 457.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
12.50 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.80 रुपये या 0.87% की मजबूती के साथ 441.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,872.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 838.00 रुपये और निचला स्तर 431.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख