शेयर मंथन में खोजें

डिविस लैब (Divis Lab) के संयंत्र को यूएसएफडीए से नहीं मिली कोई टिप्पणी

अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने निरीक्षण के बाद डिविस लैब (Divis Lab) के तेलंगाना के भुवनगिरि यदाद्री जिले में स्थित संयंत्र की इकाई-1 के लिए कोई टिप्पणी जारी नहीं की।

इस घोषणा से आज डिविस लैब के शेयर को काफी सहारा मिला। डिविस लैब के इस संयंत्र का निरीक्षण यूएसएफडीए ने 11 से 15 नवंबर के दौरान किया था।
यूएसएफडीए द्वारा कंपनी के इस संयंत्र का निरीक्षण सामान्य वर्तमान अच्छी विनिर्माण प्रक्रिया (Current Good Manufacturing Practice) से संबंधित था।
दूसरी ओर बीएसई में डिविस लैब का शेयर 1,657.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,661.95 रुपये पर खुला। पौने 12 बजे के बाज डिविस लैब के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे यह 1,759.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में डिविस लैब का शेयर 90.15 रुपये या 5.44% की बढ़ोतरी के साथ 1,747.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 46,402.58 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 1,776.15 रुपये और निचला स्तर 1,421.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख