शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की आय, जीडीपी सकारात्मक

पंकज पांडेय

रिटेल रिसर्च प्रमुख, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

कंपनियों की आय (कॉर्पोरेट अर्निंग), जीडीपी वृद्धि और जीएसटी एवं नरम महँगाई दर जैसे आर्थिक संकेतक बाजार के लिए सकारात्मक हैं। पर वैश्विक मंदी की चिंताओं और भूराजनीतिक (जियोपॉलिटिकल) हालात का भारतीय बाजार पर नकारात्मक असर हो सकता है।

देश की जीडीपी चालू वित्‍त वर्ष और अगले वित्‍त वर्ष में 6.5% रह सकती है। भारतीय बाजारों का प्रदर्शन वैश्विक बाजारों के मुकाबले उम्मीद से बेहतर रहने का अनुमान है। इस साल बैंक और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों का प्रदर्शन बाजार से तेज रह सकता है। रिजर्व बैंक चालू वित्त-वर्ष के अंत तक ब्‍याज दरों में कटौती शुरू कर सकता है।

अगले छह महीने में सेंसेक्‍स 68,000 और निफ्टी 20,400 का स्‍तर छू सकता है। वहीं, एक साल की अवधि में सेंसेक्‍स 71,600 पर और निफ्टी 21,500 के स्‍तर तक पहुँच सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख