शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स का 1 साल का लक्ष्य 72,166 पर

हितेंद्र वासुदेव

तकनीकी विश्लेषक

बाजार में तेजी है और अगर अप्रत्याशित रूप से कोई तीखी गिरावट आये तो वह निचले भावों पर खरीदने का अवसर होगा। अगले छह महीने में निफ्टी 19,526 और सेंसेक्स 65,650 के स्‍तर तक जाने की आशा है, जबकि एक साल की अवधि में सेंसेक्स का लक्ष्य 72,166 और निफ्टी का लक्ष्य 21,584 का है। आत्‍मनिर्भर भारत योजना और भारत का विनिर्माण केंद्र (मैन्युफैक्चरिंग हब) के रूप में उभरना भारतीय बाजार के लिए सकारात्‍मक पहलू है।

जीएसटी से सरकार को अच्‍छी आय हो रही है, जिससे बुनियादी ढाँचे पर सरकारी खर्च संभव हो पा रहा है। अगले एक साल में भारतीय बाजार का प्रदर्शन विदेशी बाजारों के मुकाबले बेहतर रहने का अनुमान है। भारतीय रिजर्व बैंक अभी एक तिमाही तक ब्‍याज दरें स्थिर रखेगा। राज्यों के आगामी विधान सभा चुनाव बाजार के लिए ज्यादा महत्व नहीं रखते, लेकिन यदि इनमें भाजपा जीतती है तो यह बाजार के लिए सकारात्मक होगा।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख