शेयर मंथन में खोजें

अनिश्चितता से बाजार पर दबाव : दिनेश ठक्कर (Dinesh Thakkar)

एंजेल ब्रोकिंग के सीएमडी दिनेश ठक्कर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच भूराजनीतिक स्थिति को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार में दबाव रह सकता है और छोटी अवधि में बाजार देखो और इंतजार करो की नीति अपना सकता है।

भारतीय सेना की ओर से नियंत्रण रेखा पर बने आतंकवादी ठिकानों पर कल हुए सर्जिकल स्ट्राइल के बारे में प्रेस वार्ता शुरू होते ही आज गुरुवार के कारोबार में बिकवाली का दबाव बना, जिससे सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही 2% से ज्यादा टूट गये। हालाँकि ठक्कर याद दिलाते हैं कि 1999 के कारगिn युद्ध के दौरान इसके आरंभ से अंत होने तक बाजार वापस सँभला था और 13% से ज्यादा बढ़ गया था। ठक्कर की राय है कि मौजूदा मसला भी जब वापस ठंडा होगा तो बाजार फिर से बुनियादी बातों की ओर लौट आयेगा और भारतीय बाजार बुनियादी रूप से मजबूत है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख