शेयर मंथन में खोजें

जनवरी निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6000-6020 के दायरे में : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6000-6075 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि निफ्टी को 6000 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है। आने वाले समय में निफ्टी को 6100 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। आज जनवरी वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जनवरी निफ्टी का निपटान 6000-6020 के दायरे में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक कमजोर नजर आ रहा है। बैंक क्षेत्र में खास तौर से एसबीआई, यूको बैंक और सिंडिकेट बैंक के शेयर दबाव में दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी राय है कि मौजूदा  स्तरों पर घरेलू बाजार से दूर रहने की रणनीति अपनायें यानी अभी नया निवेश न करें। मानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक (Manas Jaiswal, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 30 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख