शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6200 पर मजबूत समर्थन : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमति दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6300-6330 के बीच रह सकता है।
अगर एक-दो दिनों की अवधि की बात करें, तो निफ्टी कमजोर दिख रहा है। हालाँकि आने वाले समय के लिए घरेलू बाजार के प्रति मेरा नजरिया सकारात्मक है। मेरा कहना है कि आने वाले समय में निफ्टी को 6200 पर मजबूत सहारा मिलेगा, जबकि निफ्टी को 6350 के स्तर पर कड़ी बाधा मिलेगी। मेरी सलाह है कि घरेलू बाजार में गिरावट आने पर चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी करें।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक ठीक नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर को एक दिनी सौदे के लिए 309.10 रुपये पर खरीदें। इसमें घाटा 302.60 रुपये का रखें और इसका लक्ष्य 322 रुपये का होगा। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर को एक दिनी सौदों के लिए 262.50 रुपये पर बेचें। इसका लक्ष्य भाव 251 रुपये होगा, जबकि घाटा काटने का स्तर 268.30 रुपये है। मानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक (Manas Jaiswal, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 01 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!