शेयर मंथन में खोजें

तेेजी जारी रहने की उम्मीद : योगेश मेहता (Yogesh Mehta)

मैं बाजार के रुझान के बारे में काफी सकारात्मक हूँ और तेजी जारी रहने की उम्मीद रखता हूँ।

इस समय बुनियादी ढाँचे का विकास, बिजली क्षेत्र की वृद्धि, माइनिंग लीज पर स्वीकृति, व्यापार घाटे में आयी कमी और डॉलर की कीमत 60 रुपये के आसपास होना शेयर बाजार के लिए सकारात्मक बातें हैं। लेकिन अगर बरसात कम रहे, महँगाई दर बढ़े और इसके चलते ब्याज दरों में वृद्धि हो या कच्चे तेल के भावों में तेजी आये तो यह बाजार के लिए नकारात्मक होगा। योगेश मेहता वीपी, मोतीलाल ओसवाल (Yogesh Mehta, VP, Motilal Oswal)

 (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख