शेयर मंथन में खोजें

जोखिम नजरअंदाज कर रहे हैं लोग : टी. एस. हरिहर (T. S. Harihar)

ज्यादातर लोग अमेरिका में बांड खरीदारी कार्यक्रम को धीरे-धीरे रोकने का काम पूरा होने के बाद वैश्विक स्तर पर होने वाली कसावट के जोखिम को अभी नजरअंदाज कर रहे हैं।

नकदी के दम पर शुरू होने वाली तेजी के लिए नकदी का सूख जाना ही सबसे बड़ा जोखिम है।

इराक संकट, अमेरिका में दरों में वृद्धि की संभावना, क्यूई कार्यक्रम क्रमशः रुकना और नकदी का प्रवाह पलटना अभी मुख्य चिंताएँ हैं। दूसरी ओर पूँजी बाजार का चक्र, बुनियादी ढाँचे में निवेश, दूसरी पीढ़ी के सुधार, खुदरा माँग और भारतीय बाजार में एफआईआई की दिलचस्पी मुख्य सकारात्मक पहलू हैं। टी. एस. हरिहर, सीईओ, एचआरबीवी क्लाएंट सॉल्यूशंस (T. S. Harihar, CEO, HRBV Client Solutions)

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख